फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers protest for justice in Jalandhar, observe no-working day

Panchkula News: जालंधर में वकीलों का न्याय के विरोध प्रदर्शन, नो वर्किंग डे रखा

Mon, 22 Sep 2025 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 22 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest for justice in Jalandhar, observe no-working day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर में वकीलों ने पुलिस की कथित लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। जालंधर बार एसोसिएशन ने सोमवार से अदालतों में नो वर्किंग डे का एलान किया, जिससे कोर्ट का कामकाज ठप हो गया।

बार एसोसिएशन का कहना है कि उनके साथी वकील मंदीप सिंह सचदेवा से रंगदारी मांगी गई थी। जब ट्रैप लगाकर आरोपी को पैसे लेने बुलाया गया, तो वह मौके पर आ भी गया। पुलिस की सीआईए टीम ने उसे पकड़ लिया, लेकिन कुछ देर बाद यह कहकर छोड़ दिया गया कि वह निर्दोष है। बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति रंगदारी के पैसे लेने आया, वह आखिर निर्दोष कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में जरूरी धाराएं नहीं लगाई और जांच में गंभीरता नहीं दिखाई। वकीलों ने सोशल मीडिया पर वायरल भड़काऊ वीडियो न हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई है। बार एसोसिएशन ने सीबीआई या किसी केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, विवादित वीडियो हटाने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन वकीलों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed