फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Launch a campaign against drug abuse, expedite impartial investigation of crimes

Panchkula News: नशे के खिलाफ अभियान चलाएं, अपराधों की निष्पक्ष जांच में तेजी लाएं

Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Launch a campaign against drug abuse, expedite impartial investigation of crimes
पंचकूला। लघु सचिवालय सेक्टर-1 के सभागार में बुधवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उपायुक्त ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को जिले में दर्ज चिन्हित अपराधों की जांच में तेजी लाने के साथ गहनता के साथ जांच कर दोषियों को जल्द कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। जिससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन



उपायुक्त मोनिका गोयल ने कहा कि जिन संगीन आपराधिक मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे मामलों में न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाई जाए, जिससे आपराधिक प्रवृति के लोगों में जल्द सजा मिलने का कड़ा संदेश जाए और वे इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन


डीसीपी ने उपायुक्त को दी आपराधिक मामलों की जानकारी
इस बैठक में मौजूद डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने उपायुक्त को संगीन आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी। जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, पासपोर्ट एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। डीसीपी ने कहा कि गांवों, काॅलोनियों और सेक्टरों को मिलाकर करीब 450 थानों पर डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया है। इसमें लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया है। इस दौरान नशे की दलदल में पाए गए करीब 1500 लोगों की काउंसलिंग करवाकर उनका उपचार भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल-काॅलेजों में छात्रों को जागरूक करें


उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, काॅलेजों ओर अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता शिविर लगाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करें। आज के बच्चे हमारा कल का भविष्य हैं, उन्हें अपराधों और नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक करना बहुत जरूरी है। नशे को रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक या सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, सीएमओ मुक्ता कुमार, जिला अटाॅर्नी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed