{"_id":"6a5d099bd66472e44b098279","slug":"late-sardar-jaswinder-singh-ginni-memorial-under-16-cricket-tournament-to-begin-on-july-27-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138886-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: -27 जुलाई से शुरू होगा स्व. सरदार जसविंदर सिंह (गिन्नी) मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: -27 जुलाई से शुरू होगा स्व. सरदार जसविंदर सिंह (गिन्नी) मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
पंचकूला। स्वर्गीय सरदार जसविंदर सिंह (गिन्नी) की स्मृति में अंडर-16 संयुक्त बालक एवं बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 27 जुलाई से पंचकूला व चंडीगढ़ में किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले ट्राइसिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड, चंडीगढ़ और पंचकूला के विभिन्न क्रिकेट मैदानों में खेले जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय जसविंदर सिंह (गिन्नी) पंचकूला जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव और वरिष्ठ कोच रहे हैं। उनकी स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम कम से कम चार लीग मैच खेलेगी। सभी मुकाबले 30-30 ओवर के होंगे और सुपर सब नियम के तहत 12 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी।
टूर्नामेंट के सभी मैच रेड बॉल और सफेद क्रिकेट ड्रेस में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार टीमों के पंजीकरण और भागीदारी की पुष्टि करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक क्रिकेट टीमों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।