फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Late night the car collided with the divider, one youth died, three injured

Panchkula News: देर रात कार डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 11 Mar 2023 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Late night the car collided with the divider, one youth died, three injured
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गांव नाडा साहिब के समीप वीरवार रात को एक कार डिवाइडर से टकरा क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कर्ण ढकोली निवासी के रूप में हुई है। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंडीमंदिर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ढकोली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वीरवार की रात करीब 3.30 बजे उनकी पत्नी के फोन पर उनके बेटे के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है। आप जल्दी अस्पताल पहुंचें। सूचना पाते ही वे अस्पताल पहुंचे। उनका बेटा अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में था। कार चालक जीतमनु शर्मा भी अस्पताल में भर्ती था। उपचार के दौरान उनके बेटे की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार को जीतमनु शर्मा चला रहा था। कार में कर्ण पिछली सीट पर बैठा था। कर्ण के अलावा कार में दो अन्य लड़के रविश और लविश भी शामिल थे। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। कार अनियंत्रित होकर गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शिकायतकर्ता नवीन कुमार का कहना है कि अगर जीतमनु कार को धीरे चलाता तो शायद यह हादसा ना होता। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed