{"_id":"68618f8f19b05f8ac106c49b","slug":"landslide-on-kalka-shimla-railway-track-movement-of-many-trains-affected-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124144-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, कई ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, कई ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित
विज्ञापन
कालका। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन की वजह से टॉय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
ऐसे में रविवार को टॉय ट्रेन में सफर का आनंद लेने वाले सैलानियों का मजा किरकिरा हो गया और उन्हें शिमला पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित: कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 3:30 बजे चलने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 52457 टॉय ट्रेन ट्रेक पर मलबा गिरने के कारण गुम्मन के पास फंसी रही। इस दौरान काफी देर तक सैलानी ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन भारी भूस्खलन के चलते ट्रेन को कैंसिल कर सैलानियों को पैसे रिफंड कर दिए गए।
विज्ञापन
वहीं, कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 6:20 बजे चलने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-52453 को कालका रेलवे स्टेशन से ही कैंसिल कर दिया गया। कालका से सुबह 5:45 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या-52451 शिवालिक एक्सप्रेस कालका से अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी, जो काफी देर तक कोटी में फंसी रही। वहीं, ट्रेन संख्या- 52459 हिम दर्शन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7 बजे से दो घंटे देरी से रवाना हुई।