फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Landlord along with his friend raped a woman, case registered

Panchkula News: मकान मालिक ने दोस्त के साथ मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Landlord along with his friend raped a woman, case registered
पिंजौर। दून क्षेत्र में एक महिला ने मकान मालिक और उसके दोस्त पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ मेहनत-मजदूरी करती है। करीब दो माह पहले वह परिवार सहित किराए के मकान में रह रही थी। एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मकान मालिक अपने एक दोस्त को साथ लाया और उसने भी दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसके बाद वह कमरा खाली कर झुग्गी में रहने लगी। आरोपी अपने दोस्त के साथ वहीं पहुंच गया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई भी की। इसके बाद पीड़िता ने मढ़ावाला पुलिस चौकी में अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दी। चौकी इंचार्ज मढ़ावाला मनदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना ने कार्रवाई कर आरोपी ओमप्रकाश और गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed