फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Land will be allotted to Shri Gyan Godri Sahib Gurudwara in Haridwar.

Panchkula News: हरिद्वार में श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब गुरुद्वारे को आवंटित होगी जमीन

Mon, 25 Dec 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Land will be allotted to Shri Gyan Godri Sahib Gurudwara in Haridwar.
चंडीगढ़/देहरादून। श्री ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा साहिब के लिए जमीन जल्द आवंटित की जाएगी। यह बात शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से देहरादून में मुलाकात के बाद कही। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार सुबह प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और गुरुद्वारे के लिए जगह तय करने में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को सुविधा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। अब एसजीपीसी की एक टीम जल्द हरिद्वार जाएगी। धामी का आभार प्रकट करते हुए शिअद अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि अकाली दल पंथ की हरिद्वार में एक गुरुद्वारा स्थापित करने की लंबे समय से की जा रही मांग का समाधान करने में सक्षम रहा है। शिअद के प्रतिनिधिमंडल में बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एनके शर्मा, परमबंस सिंह रोमाणा, कंवरजीत सिंह बरकंदी और बाबा तरसेह सिंह नानकमत्ता डेरा कार सेवा वाले शामिल थे। शिअद अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर के हजारों किसानों की शिकायतों का हल करने पर भी सहमत हुए हैं, जो सीलिंग नोटिस के साथ-साथ उस जमीन की बिक्री पर प्रतिबंध का सामना कर रहे थे, जो उन्होंने 70 साल पहले पट्टे पर ली थी। इस तथ्य के बावजूद यह मामला अभी अदालत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed