{"_id":"690e6095803670c0bb095b5e","slug":"lakhs-of-rupees-were-defrauded-in-the-name-of-sending-people-abroad-case-registered-against-fake-agent-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129190-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में फर्जी एजेंट के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से न्यूजीलैंड वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता अमन सिंह, निवासी गांव भरेली, अपने भाई को वर्क परमिट पर विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनदीप सिंह ढींडसा, जिला खन्ना (पंजाब) निवासी से हुई, जिसने खुद को इमिग्रेशन कंपनी का एजेंट बताया।
अर्जित भरोसे के आधार पर आरोपी ने पीड़ित से पहले 8 लाख रुपये, फिर 3 लाख रुपये, और बाद में टिकट व अन्य खर्चों के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये लिए। फर्जी एजेंट ने दस्तावेज दिखाकर कहा कि वर्क वीजा लग गया है और जल्द टिकट भेजी जाएगी। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और बकाया राशि लौटाने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब संपर्क किया तो आरोपी ने कई बहाने बनाए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पीड़ित को झूठे आश्वासन के साथ चेक और शपथ पत्र भी दिए, जो बाद में बाउंस हो गए।