फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lack of facilities in Urban Health Center, patients upset

अर्बन हेल्थ सेंटर में सुविधाओं का टोटा, मरीज परेशान

Mon, 17 Oct 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Urban Health Center, patients upset
पंचकूला। शहर के सेक्टर-16 अर्बन हेल्थ सेंटर में भले ही सुधार के दावे किए जा रहे हों लेकिन मरीजों को एक जगह पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल जाना पड़ रहा है। अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टरों के साथ कॉलोनियों के लोगों को सभी सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन यहां पर रोजाना ओपीडी के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं बैठाए जा रहे हैं। वहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं शुरू की गई है। इसके अलावा यहां पर एक्सरे मशीन खराब हो गई है। यहां के रेडियोलॉजिस्ट को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-16 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर रोजाना नहीं बैठ पा रहे हैं। इसलिए लोगों को दिक्कत हो रही है। गायिनी के डॉक्टर की ओपीडी केवल मंगलवार को लगती है। वहीं हड्डी के डॉक्टरों की ओपीडी शुरू नहीं हो पाई। इसके अलावा सोमवार, वीरवार को स्किन की ओपीडी चलती है। इस तरह के हालत में ओपीडी नहीं लगने से मरीजों को दिक्कत आ रही है। वहीं गायिनी सहित अन्य पेशेंट के लिए अल्ट्रासाउंड भी नहीं शुरू हो पाया है। इस कारण लगातार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से इस पर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्र लिखा, नहीं हो रही सुनवाई
अर्बन हेल्थ सेंटर की सुविधा बढ़ाए जाने के लिए आठ साल में 50 से अधिक लेटर लिख चुका हूं। अभी तक केवल आश्वासन दिया जा रहा है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी नहीं शुरू हो पाई है। इसलिए लोगों को आज भी सिविल अस्पताल में लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सुविधा अभी तक सही नहीं की गई है। - सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-17
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं बैठ रहे
हेल्थ सेंटर में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं बैठते हैं। सुबह के समय अधिक भीड़ होने के कारण लोग परेशान होते हैं। चार बजे के बाद किसी भी बीमारी की जांच नहीं होती है। इस कारण सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। हमारी मांग है कि यहां पर सभी व्यवस्था को अपडेट किया जाए।
नरेश नारंग, निवासी सेक्टर-16
व्यवस्था अपडेट नहीं, मरीज परेशान
हेल्थ सेंटर में सेक्टर के लोगों के साथ कॉलोनी के लोगों की भीड़ लगती है। यहां पर बच्चों की बीमारी के मामले भी अधिक जाते हैं। यहां पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट भी नहीं बैठता है। वहीं अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा अभी तक ठीक नहीं करवाई गई है। मरीजों को आधुनिक सुविधाएं नहीं मिलने के कारण सिविल अस्पताल सहित अन्य जगह धक्के खाने पड़ रहे हैं। - रामप्रसाद निवासी सेक्टर-17, समाजसेवी
मरीजों की सभी सुविधाएं एक जगह मिले
मरीजों को सभी सुविधाएं एक हेल्थ सेंटर में मिलनी चाहिए। अगर यह सुविधा नहीं मिलेगी तो लोगों को अस्पतालों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। जो ओपीडी नहीं शुरू की गई है। उसे रेगुलर शुरू की जाए जिससे कि मरीजों को समस्या न हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ध्यान दें। - राजीव भुक्कल, निवासी सेक्टर-17

मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल की सुविधा को अपडेट किया जाएगा। जो भी कमी है उस पर जल्द ही बैठक करेंगे। अर्बन हेल्थ सेंटर की सभी सुविधाओं केे जल्द दुरुस्त किया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed