फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lack of chemical in the lab, patients are shocked for LFT-RFT test

Panchkula News: लैब में केमिकल का टोटा, एलएफटी-आरएफटी टेस्ट के लिए मरीजों का लग रहा झटका

Tue, 02 May 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lack of chemical in the lab, patients are shocked for LFT-RFT test
रोजाना करीब दो सौ मरीजों को हो रही है परेशानी, समय के साथ बाहरी लैबों में मरीजों की जेब भी हो रही है ढीली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लीवर, किडनी, सर्दी, जुकाम और बुखार की जांच के लिए किए जाने वाले एलएफटी और आरएफटी के टेस्ट दस दिन से सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में नहीं हो रहे हैं। इस वजह से जिले के अलावा बाहरी जिलों और प्रदेशों से आने वाले मरीजों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। उचित जानकारी के अभाव में मरीज अस्पताल के चक्कर लगाते हैं, बाद में पला चलता है कि अस्पताल में उक्त टेस्ट नहीं होंगे। उक्त टेस्टों के नहीं होने का कारण अस्पताल की लैब मशीन को चलाने वाले केमिकल का नहीं होना बताया जा रहा है।
वर्तमान में सेक्टर-6 अस्पताल में रोजाना आने वाले करीब दो सौ मरीजों को इन टेस्टों के नहीं होने की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। अधिकतर टेस्ट निशुल्क होने के कारण अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहता है। अब बाहरी लैबों में टेस्ट कराने की वजह से जहां लोगों की जेब ढीली हो रही है, वहीं समय का बर्बाद हो रहा है। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में टेस्ट के लिए रोजाना चार हजार मरीज आते हैं। इसमें अधिकतर लोग पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल से लगती सीमा से इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन

सीने में दर्द होने की वजह से इलाज कराने आया
सीने में दर्द होने की वजह से इलाज कराने आए थे। इसमें एलएफटी और आरएफटी टेस्ट नहीं हुआ। इस कारण यह टेस्ट बाहर से करवाना पड़ा है। इलाज के लिए ज्यादा चक्कर काटने पड़े हैं। -रविंदर कुमार, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल नहीं होने से नहीं हुआ टेस्ट
मशीन को चलाने वाला केमिकल नहीं है। इस कारण यह टेस्ट नहीं हो पाए। टेस्ट नहीं होने के कारण रिपोर्ट नहीं मिली है। अब यह टेस्ट बाहर से करवाने के बाद दूसरे दिन इलाज हो पाएगा। इस कारण अस्पताल के दो बार चक्कर काटने पड़ेंगे। -मुकेश कुमार, मरीज

बाहर से करवाए टेस्ट
बुखार, जुकाम और ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या है। सीने में दर्द भी बना था। एमडी मेडिसिन वार्ड में दिखाया। डाॅक्टरों ने सभी टेस्ट करवाने के लिए कहा। जब लैब काउंटर पर आया तो टेस्ट नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद बाहर से टेस्ट करवाने में समय लगा। - महेंद्र सिंह, मरीज

दोपहर बाद मिली जानकारी
मुझे दो दिन से बुखार, जुकाम है। लगातार शरीर में सभी जगह दर्द होने के बाद मुझे यह टेस्ट रिकमेंड किया गया है। इसके बाद इलाज के लिए मैं अस्पताल आया हूं। अस्पताल में दोपहर दो बजे के बाद पता चला कि टेस्ट नहीं होगा। इससे परेशानी हुई है। -अखिलेश कुमार, मरीज


यह होता है आरएफटी का टेस्ट
पंचकूला एमडी मेडिसिन डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि शरीर के हर उस छोटे से छोटे तत्व के बारे में जानते हैं जो आपकी किडनी को स्वस्थ बनाती है। आरएफटी का पूर्ण रूप रीनल फंक्शन टेस्ट है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि आपकी किडनी स्वस्थ है। आरएफटी ब्लड टेस्ट की सलाह उन मरीजों को दी जाती है, जिनमें किडनी के ठीक से काम न करने के लक्षण दिखाई देते हैं। डॉक्टर अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों वाले रोगियों को इन परीक्षणों की सलाह देते हैं। इसमें उच्च रक्तचाप वाले लोगों का यह टेस्ट कराने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा पेशाब के दौरान दर्द और मुधमेह रोगियों को भी बचाव के लिए जागरूक किया जाता है।

यह है एलएफटी टेस्ट
सिविल अस्पताल इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) अहम टेस्ट है। बीमारियों का पता लगाने के लिए एलएफटी किया जाता है। इसके अलावा कोई भी हेल्थ चेकअप करवाते हैं तो उसमें एलएफटी करवाना बेहद ही जरूरी होता है। हैपेटाइटिस ए और बी, लीवर इंफेक्शन, डायबिटीज, मोटापा, हार्ट की समस्या की समस्या, फैटी लीवर से जुड़ी बीमारी का इस टेस्ट से पता लगाया जाता है। यदि कोई शराब पीता है या फिर नशीले पदार्थ का सेवन करता है तो उस स्थिति में भी एलएफटी करवाना अहम हो जाता है।





मरीजों के यह टेस्ट नहीं हो पाए हैं। मशीन में केमिकल नहीं होने की बात सामने आई है। इसे जल्द ही मंगवाकर सभी टेस्ट जल्द शुरू करेंगे। मरीजों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed