फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laborer dies after being hit by truck, police seizes truck

Panchkula News: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

Thu, 01 Feb 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by truck, police seizes truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। रेलवे रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक दिहाड़ीदार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जुगल कुमार साह, निवासी गांव कृष्ण बरम्ह, जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई है। कई सालों से अपने परिवार के साथ कालका में रहकर दिहाड़ी पर काम करता था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दी शिकायत में राधा कुमारी ने बताया कि वह करीब दस साल से अपने पति और बच्चों के साथ खेड़ा सीताराम टिब्बी मोहल्ला में रह रहे हैं। सोमवार रात करीब 8:40 बजे वह अपने पति के साथ एसडीएम कार्यालय की तरफ किसी काम से पैदल जा रही थी। इस बीच गांधी चौक की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने रेलवे रोड पर उसके पति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में जुगल कुमार को एसडीएच कालका ले जाया गया। वहां गंभीर हालत देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जुगल कुमार ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल रेलवे रोड ने की डिवाइडर हटाने की मांग


व्यापार मंडल रेलवे रोड के सदस्यों ने बताया कि गांधी चौक से लेकर रेलवे रोड पर लंबे अरसे से एक डिवाइडर बनाया हुआ है। इस वजह से प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। अकसर डिवाइडर से टकराकर वाहनों को भारी नुकसान होता रहता है। यहां पर सड़क की चौड़ाई बहुत कम है। इस कारण यहां पर डिवाइडर की कोई जरूरत नहीं है। डिवाइडर के बनने से सड़क और संकीर्ण जो गई है। व्यापार मंडल रेलवे रोड कालका के महासचिव एडवोकेट मुकेश सोढी, प्रधान चेतन सचदेवा, समाज सेवी सुनील कुमार शाम ने जिला प्रशासन, उपमंडल प्रशासन कालका, नगर परिषद प्रशासन कालका से पुरजोर मांग की है कि लोगों की जानमाल की रक्षा करने के लिए डिवाइडर को जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed