फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kuldeep Bishnoi's attitude is getting tougher for Congress

हरियाणा : कांग्रेस के लिए तल्ख होते जा रहे कुलदीप बिश्नोई के तेवर

Sun, 22 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi's attitude is getting tougher for Congress
चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट बम फोड़ा। कांग्रेस विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सराहना करते हुए कांग्रेस के वर्तमान हालात पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि दबाव और पैसे के प्रभाव में फैसले लेने से किसी भी पार्टी का डूबना तय है।
विज्ञापन

कुलदीप ने ट्वीट के साथ अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के राजीव गांधी के साथ अनेक चित्र भी साझा किए हैं। उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी क्षमता, योग्यता को देखते हुए मेरिट के आधार पर फैसले लिया करते थे। यही कारण रहा कि कांग्रेस लंबे समय तक अपराजित ताकत रही। हमें आज आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी की कमी महसूस होती है।
विज्ञापन

कुलदीप के इस ट्वीट के अनेक मायने निकाले जा रहे हैं। उनकी हाल ही में सीएम मनोहर लाल के साथ गुरुग्राम में मुलाकात हुई है। उसमें राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। उसके बाद कांग्रेस हाईकमान पर इस तरह से निशाना साधना कोई सामान्य बात नहीं है। कुलदीप खुद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक उदयभान को जिम्मेदारी सौंप दी, इससे वह सख्त नाराज चल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा था, जो अभी तक नहीं मिला है। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल समय दिलाने के लिए हाईकमान के संपर्क में हैं, लेकिन कुलदीप के सब्र का पैमाना छलक रहा है। उनका दबाव और पैसे के प्रभाव में फैसले लेने का तंज सीधा हाईकमान पर है, वह बिना किसी का नाम लिए यह कहना चाहते हैं कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के दबाव में सैलजा को हटाकर उदयभान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलदीप बिश्नोई भविष्य में क्या कदम उठाते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed