{"_id":"5ff76e7b8ebc3e3340369ac7","slug":"kulbhushan-goyal-the-new-mayor-of-panchkula-took-charge-pkl-office-news-pkl3998730109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के नए मेयर कुलभूषण गोयल ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के नए मेयर कुलभूषण गोयल ने संभाला पदभार
विज्ञापन
गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम के नए मेयर कुलभूषण गोयल ने वीरवार को अपने कार्यालय में पहुंचकर पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कुलभूषण गोयल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां उनके साथ विशेष तौर पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मेयर कुलभूषण गोयल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
नगर निगम की ओर से आयुक्त आरके सिंह के साथ यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला भाजपा प्रधान अजय शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, ओमप्रकाश देवी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, उप नगर आयुक्त दीपक सूरा, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह मौजूद रहे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मेयर कुलभूषण गोयल की ओर से मेयर का पद संभालने से नगर निगम की कार्यशैली में बेहतर परिवर्तन आएगा और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि चार पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहरवासियों को सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं और आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलवाने, पंचकूला को प्लास्टिक फ्री करने के साथ-साथ अवैध कब्जों को प्राथमिकता के आधार पर हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही उपायुक्त, नगर निगम के आयुक्त और जिला पुलिस उपायुक्त के साथ बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचकूला का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है शहरवासियों के सहयोग से शहर को सुंदर, स्वच्छ और हराभरा बनाने की दिशा में भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। बैंक्विट हॉल मालिकों को पंचकूला में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा ताकि विवाह-शादियों के माध्यम से राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने बताया कि रेहड़ी-फड़ी वालों को एक जगह स्थान उपलब्ध करवाकर उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं देने की दिशा में जोरशोर से तैयारी चल रही है।
निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सबसे पहले 14 जनवरी को सुखदर्शनपुर में गोशाला का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ-साथ शहरवासियों को लावारिस पशुओं और आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने को प्राथमिकता दी जाएगी। शहर को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा। शहर को हराभरा बनाने के लिए बागवानी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ मोहाली और जीरकपुर के उघोगपतियों को पंचकूला में निवेश करने की दिशा में भी विशेषतौर पर आग्रह किया जाएगा।