{"_id":"60be78318ebc3e7ffd48fb6c","slug":"korana-three-people-died-due-to-corona-23-new-infected-were-found-there-are-425-active-cases-in-the-district-recovery-rate-of-infection-reached-97-42-percent-pkl-office-news-pkl4159338145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना : कोरोना से तीन लोगों की मौत, 23 नए संक्रमित मिले, जिले में हैं 425 सक्रिय मामले, संक्रमण का रिकवरी रेट 97.42 फीसदी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना : कोरोना से तीन लोगों की मौत, 23 नए संक्रमित मिले, जिले में हैं 425 सक्रिय मामले, संक्रमण का रिकवरी रेट 97.42 फीसदी पहुंचा
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला रुक रुककर जारी है। सोमवार को भी तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 23 नए लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोग पंचकूला के हैं। अब तक संक्रमण से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 357 पहुंच गया है। संक्रमण का रिकवरी रेट भी 97.42 फीसदी हो गया है, जबकि सक्रिय मामले 425 हैं। कोरोना से दम तोड़ने वालों में कजमपुर निवासी एक 82 वर्षीय महिला, कीरतपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और पिंजौर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 23 मामले सामने आए हैं। सभी मामले पंचकूला के हैं। जिन मरीजों में संक्रमण मिला है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सेक्टर-15 से तीन, सेक्टर-4 से एक, सेक्टर-8 से एक, अभयपुर से एक, चौकी से चार, आईटीबीपी से एक, कजमपुर से एक, कालका से एक, खंगेसरा से एक, कीरतपुर से एक, मदनपुर से एक, एमडीसी से दो, पिंजौर, समलेहड़ी से एक, सेक्टर-12, 20, 21 से एक-एक लोग संक्रमित मिले हैं।
अब तक 344970 की सैंपलिंग की गई
पंचकूला में कोरोना संक्रमण की जांच के अंतर्गत अब तक 344979 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल 39964 संक्रमित हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 30348 है। इसमें से 29566 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 425 हैं। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमण के कारण 354 की मौत हो चुकी है।