{"_id":"69ebdb660ac8c85a5a0c04e3","slug":"kolkata-champions-in-under-16-kurukshetra-in-under-19-panchkula-news-c-87-1-pan1012-135687-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंडर-16 में कोलकाता और अंडर-19 में कुरुक्षेत्र चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंडर-16 में कोलकाता और अंडर-19 में कुरुक्षेत्र चैंपियन
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट का महाकुंभ संपन्न
रणविजय, कार्तिक राणा, आदित्य लाडू और चंद्र मोहन चौहान रहे अवॉर्ड विनर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित 52वें अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह अंडर-16 और डॉ. भीमराव अंबेडकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
देशभर की टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में अंडर-16 वर्ग में कोलकाता की अशोक मल्होत्रा क्रिकेट अकादमी ने खिताब जीता, जबकि अंडर-19 वर्ग में हरियाणा की कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच
अंडर-16 फाइनल में कोलकाता टीम ने हरियाणा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 फाइनल में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने हंसराज क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन
अंडर-16 वर्ग में पंजाब के रणविजय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हरियाणा के कार्तिक राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राजदीप रोहिल्ला को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया। अंडर-19 वर्ग में हरियाणा के आदित्य लाडू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जबकि चंद्र मोहन चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला।
युवाओं को सही दिशा देने का मंच
आयोजक अमरजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पिछले 22 वर्षों से जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दे रही है और खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद वी. हनुमंत राव, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत गौड़, संस्थापक महासचिव अमरजीत कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।