फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kisan agitation: SAD distanced from petition filed in Supreme Court

किसान आंदोलन को सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से शिअद ने किया किनारा

Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: SAD distanced from petition filed in Supreme Court
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से शिअद ने किया किनारा
- याचिका को लेकर शिअद नेताओं से नहीं हुआ कोई विचार-विमर्श: चंदूमाजरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के संबंध में एक किसान यूनियन द्वारा दायर की जाने वाली याचिका से शिअद ने किनारा किया है। शिअद के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि एक किसान यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला किया है। जिसमें तीनों कृषि कानूनों को चुनौती दी जाएगी। इस याचिका को लेकर शिअद व अन्य किसान संगठनों से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया है।

प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजारा ने कहा कि जहां तक शिरोमणि अकाली दल का सवाल है तो वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पार्टी का दायर याचिका से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह याचिका जल्दी में दायर की गई है। इस केस की संवेदनशीलता ध्यान में रखते हुए पहले संवैधानिक विशेषज्ञों से विचार विमर्श करना चाहिए था तथा पंजाब तथा हरियाणा तथा देश के अन्य भागों की किसान प्रतिनिधियों से मशवरे के लिए बैठक करनी चाहिए थी, ताकि जो उनके विचार भी इसमें शामिल हो जाते हैं तो यह सही तरीके से उनका प्रतिनिधित्व किया जा सके। प्रोफेसर चंदूमाजरा ने कहा कि जहां तक शिअद का संबंध है , शिअद ने पहले ही किसान जत्थेबंदियों तक पहुंच करनी शुरू कर दी है ताकि सभी को एक मंच पर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed