फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kidnapping and raping a minor, accused arrested

Panchkula News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and raping a minor, accused arrested
चंडीगढ़। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-29 निवासी संदीप के रूप में हुई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पीड़िता का जीएमसीएच- 32 में मेडिकल करवाकर आरोपी पर पोक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह एक सप्ताह पहले यूपी से नानी के घर चंडीगढ़ आई है। माथा टेकने के बाद वह साथ के पार्क में झूला झूल रही थी। इस दौरान किसी ने पीछे से आकर उसकी आंखें बंद कर दी और पानी पिलाया। उसके बाद उसको जब होश आया तो वह मालगाड़ी के डिब्बे में थी। मालगाड़ी से उतरकर वह जाने लगी, तभी युवक आया और उसे उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को इसकी दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले को पकड़ने के लिए मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी का सुराग लगा। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को काबू कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed