फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India Youth Games 2021 launched.

हरियाणा : खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, डोप टेस्ट के बाद खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, शुभंकर, लोगो, जर्सी और थीम गीत लांच

Sun, 08 May 2022 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2021 launched.
पंचकूला : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के शुभारंभ समारोह के दौरान टीशर्ट व लोगों लांच करते मुख्यमंत्र?
चंडीगढ़। हरियाणा की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार से हो गया। देश के हर प्रांत के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को डोट टेस्ट से गुजरना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत लांच किया। खेल 4 से 13 जून तक पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि डोप टेस्ट पास करने पर ही खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले पाएंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) डोप टेस्ट करवाएगा। संदेह की स्थिति में खेलों के दौरान भी खिलाड़ियों का औचक डोप टेस्ट कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 8000 से अधिक खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए हरियाणा पूरी तरह तैयार है। ये खेल बहुत इंतजार के बाद आए हैं। कोरोना महामारी के कारण तीन बार इसकी तिथि स्थगित हुई। अब इन खेलों का आगाज हो रहा है। खेलों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पांच पारंपरिक खेल किए शामिल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि गेम्स के चौथे संस्करण में योग, थांगटा, गतका, मलखंभ व कलरिपट्ट पारंपरिक स्वदेशी खेलों को शामिल किया है। खेल और खिलाड़ियों के लिए दर्शक महत्वपूर्ण होते हैं। दर्शकों की हौसला अफजाई खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और स्फूर्ति पैदा करती है, इसलिए आयोजन स्थलों पर दर्शकों की अच्छी खासी संख्या जुटाएं। आसपास के जिलों के स्कूलों के बच्चों को मैदान पर लेकर आएं, उन्हें ओलंपिक व अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलाया जाए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल हरियाणा में आ रहा
अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि लांच कार्यक्रम शुभंकर की तरह ही धाकड़ है, खेल भी धाकड़ ही होंगे। हरियाणा खेल, खिलाड़ी, पदकों के मामले में हमेशा देश में नंबर वन रहा है। यूथ गेम्स में अब तक का खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल हरियाणा में आ रहा है, यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की धरती सोना उगलती है, वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीतकर गोल्ड ला रहे : सीएम
पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में यूथ गेम्स के आगाज पर हरियाणवी कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक कला की छठा बिखेरी। चौथे संस्करण के शुभंकर धाकड़ ट्रैक्टर पर धमक दिखाते हुए मंच पर पहुंचे। खेलो इंडिया के पहले के शुभंकर जया, विजय पहले से मंच पर थे। जर्सी को राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मनु भाकर समेत दस पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ लांच किया। लोगो का अनावरण मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अनुराग ने बटन दबाकर किया। जैसे ही थीम गीत बजा, पूरा सभागार गूंज उठा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की धरती, मिट्टी विशेष प्रकार की है। जैसे मिट्टी सोना उगलती है, वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीतकर गोल्ड ला रहे हैं।
सीएम ने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं। खेल के कारण व्यक्ति का शरीर तो बलशाली होता ही है, मस्तिष्क भी तेज होता है और चंचल मन निर्मल होता है। खिलाड़ी सद्भाव और सद्गुण से भर जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। ताऊ देवीलाल खेल परिसर पंचकूला में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, वॉलीबॉल इंडोर हॉल व बास्केटबॉल इंडोर हॉल का निर्माण करोड़ों रुपये से करवाया है। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन हॉल आदि का नवीनीकरण किया गया है। अंबाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर इंडोर स्वीमिंग पूल तैयार है।
खेल प्रेमियों की भी अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाता हूं कि खेल विभाग व्यवस्था में कमी नहीं आने देगा। भरपूर व्यवस्था की गई है। खेल प्रेमियों की भी इसमें खूब भूमिका रहने वाली है। खेलों, खिलाड़ियों के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कोविड से पहले जो 500 नर्सरी चल रही थीं, उनको दोबारा शुरू करेंगे। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए खेल विभाग काम कर रहा है। इसके लिए 1000 गांवों को चिह्नित किया गया है। 550 पार्क एवं व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं। 1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है।

अनुराग ठाकुर बोले, नाडा की डीजी खेलों के दौरान खुद मौजूद रहेंगी
केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलों के दौरान नाडा की महानिदेशक रितु सैन हरियाणा व अन्य आयोजन स्थलों पर मौजूद रहेंगी। खिलाड़ी कई बार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक उपयोग में लाते हैं, जिससे डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उनके खेल जीवन पर दाग लग जाता है। बकौल अनुराग, केंद्र सरकार नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) को मजबूत कर रही है। पहले इसमें स्थायी डीजी तक नहीं होता है, नरेंद्र मोदी सरकार ने रितु सैन को जिम्मा सौंपा है। भारतीय खेलों को डोप मुक्तकरने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार, नाडा और साई खिलाड़ियों को प्रतिबंधित सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक न लेने के लिए जागरूक करे। खेलों के आयोजन स्थलों पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद व अंबाला में नाडा के कर्मचारी खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे। केंद्र सरकार 2300 एथलीटों पर करोड़ों रुपये खर्च रही है। प्रति एथलीट 6 लाख रुपये खर्चे जा रहे हैं। युवा एथलीटों को 144 करोड़ रुपये खर्च कर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed