फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India Youth Game will have a grand opening and ending with 50 crores

खेलो इंडिया यूथ गेम का 50 करोड़ से होगा भव्य आगाज और समापन, कंसलटेंसी कंपनी संभालेंगी पूरे इवेंट की कमान

Mon, 13 Sep 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Game will have a grand opening and ending with 50 crores
चंडीगढ़। हरियाणा में 4 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम की पूरी कमान कंसलटेंसी कंपनियों के हाथ होगी। खेलों के आगाज और समापन को भव्य और रंगारंग बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत खिलाड़ियों के खाने-पीने से लेकर ठहरने और परिवहन समेत की अलग-अलग एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेल विभाग इन एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखेगा। संभावना है कि खेलों की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। समापन पर भी कई बड़े स्टार को बुलाने की योजना है।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में 18 साल तक के करीब 10 हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए केंद्र ने 20 और साई ने 25 करोड़ से अधिक का बजट तय किया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार भी स्टेडियम बनाने और उनको ठीक करने पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है। खेल विभाग ने अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग एजेंसी को काम दिया है।
विज्ञापन

अधिकतर खेल पंचकूला में होंगे
खेलों की तिथि आगे बढ़ने के कारण अब विभाग ने खेलों के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। इसके तहत अब ज्यादातर खेल पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ही कराए जाने हैं। वॉलीबाल, हैंडबाल के लिए पंचकूला में ही इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएग। केवल साइक्लिंग दिल्ली, हॉकी शाहाबाद में और स्वीमिंग की प्रतियोगिताएं चंडीगढ़ में कराईं जाएंगी। बता दें कि इस बार इस बार खेलों की संख्या 19 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। इनमें पांच भारतीय पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम की तैयारियों के लिए विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। मैदान तैयार कराए जा रहे हैं, साथ ही पंचकूला में एक इंडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग कार्य के लिए निकाले हैं। इनमें खिलाड़ियों के रहने, खाने और आना-जाना शामिल है। - पंकज नैन, निदेशक खेल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed