फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khelo India Dialogue at NIFT, players narrated their struggle stories to the youth

Panchkula News: निफ्ट में खेलो इंडिया संवाद, खिलाड़ियों ने युवाओं को सुनाई संघर्ष की कहानी

Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Dialogue at NIFT, players narrated their struggle stories to the youth
राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू हुए युवा, आइडिया बॉक्स में खेल और युवा सशक्तीकरण पर दिए सुझाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत पंचकूला और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), पंचकूला की ओर से निफ्ट परिसर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने युवाओं से संवाद कर अपने संघर्ष, सफलता और खेल करियर के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। निफ्ट पंचकूला के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर और माय भारत, हरियाणा के संयुक्त निदेशक आकाश दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
खिलाड़ियों से पूछे सवाल, जानी संघर्ष की कहानी
कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी भूमिका राणा, बॉक्सर निधि धुल्ल, रोवर सावन कलकल और कॉर्फबॉल खिलाड़ी रिम्पी राणा ने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं ने खिलाड़ियों से उनके प्रशिक्षण, खेल करिअर, संघर्ष, उपलब्धियों और खेलों में आगे बढ़ने के अवसरों को लेकर सवाल पूछे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़ने और खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी भूमिका राणा ने कैडेट नेशनल चैंपियनशिप-2025 और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बॉक्सर निधि धुल्ल ने आईबीए जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य, खेलो इंडिया जूनियर-2024 में स्वर्ण और खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार-2025 में रजत पदक जीता है। रोवर सावन कलकल एशियन गेम्स-2014 में कांस्य समेत चार अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइडिया बॉक्स में युवाओं ने दिए सुझाव
कार्यक्रम में आइडिया बॉक्स भी आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने खेल, युवा सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। युवाओं ने पोर्टल के माध्यम से भी अपने विचार दर्ज किए। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक सोच को सामने लाना और उन्हें नीति निर्माण में भागीदार बनाना है।


नशे से दूर रहने का संदेश

युवा इन्फ्लुएंसर्स आर्यन कौशिक और अभिषेक शर्मा ने भी युवाओं से संवाद किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद युवाओं और प्रतिभागियों ने नशामुक्त युवा की शपथ ली। उन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला युवा अधिकारी हरप्रीत, कार्यक्रम सहायक पंकज गोद, रेनू देवी, अनुराग, अंबाला के सुनील और माय भारत की टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed