फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khaira challenges CM Mann, contests Lok Sabha elections from Sangrur

Panchkula News: खैरा की सीएम मान को चुनौती, संगरूर से लड़ें लोकसभा चुनाव

Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Khaira challenges CM Mann, contests Lok Sabha elections from Sangrur
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी है कि वह संगरूर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। खैरा को संगरूर लोकसभा सीट से पार्टी में टिकट मिलने की चर्चा है। खैरा ने कहा कि अगर उनको टिकट मिलता है तो यह सीएम मान की ही देन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे केसों में उनको जेल भेजा गया है, जिसके चलते ही पार्टी उनको अब संगरूर से मौका देने पर विचार कर रही है। खैरा ने कहा कि अगर उनको टिकट मिला तो मुकाबला आप उम्मीदवार मीत हेयर से नहीं, बल्कि सीएम भगवंत मान से ही है, इसलिए वह मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वह इस लोकसभा क्षेत्र से खुद चुनाव लड़े।
विज्ञापन

खैरा ने यह बात एक निजी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि वह टिकट के लिए आवेदन नहीं करते हैं और पिछली बार भी खुद ही पार्टी ने उनको विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया और उनके जेल में ही रहते हुए उनका टिकट फाइनल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed