फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Khadur Sahib MP Amritpal Singh challenges extension of detention period under NSA

Panchkula News: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने एनएसए के तहत हिरासत अवधि बढ़ाने को दी चुनौती

Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Khadur Sahib MP Amritpal Singh challenges extension of detention period under NSA
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एनएसए के तहत हिरासत अवधि बढ़ाने के खिलाफ खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक स्थगित कर दी है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमृतपाल की याचिका में उसके घर का पता व माता-पिता के नाम सही नहीं है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू व जस्टिस अनिल खेत्रपाल पर आधारित बेंच ने अमृतपाल के वकील को याचिका में इस तकनीकी गलती को ठीक करने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई 31 जुलाई तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

अमृतपाल के अनुसार उनके खिलाफ सभी कार्रवाई असांविधानिक, कानून के खिलाफ और राजनीतिक असहमति के कारण दुर्भावनापूर्ण हैं और उन आधारों पर नहीं हैं जिनके आधार पर निवारक हिरासत का आदेश दिया जा सकता है। इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अपनी याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि न केवल एक साल से अधिक समय तक निवारक हिरासत अधिनियम को लागू करके, बल्कि उसे पंजाब से दूर हिरासत में रखकर असामान्य और क्रूर तरीके से उनका जीवन और स्वतंत्रता पूरी तरह से छीन ली गई है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि उसे गृह राज्य, घर से दूर और उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से दूर रखना अनुचित रूप से कठोर और प्रतिशोधात्मक है क्योंकि उनके घर और उनकी हिरासत के राज्य के बीच की दूरी लगभग 2600 किमी है। सड़क मार्ग से ट्रेन या कार से यात्रा करने में लगभग चार दिन लगते हैं। इसमें परिवार को उनसे मिलने के लिए यात्रा करने पर भी भारी खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed