फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kewal Singh Dhillon will wear a black turban until justice is served in the Jhota murder case.

Panchkula News: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

Mon, 19 Oct 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kewal Singh Dhillon will wear a black turban until justice is served in the Jhota murder case.
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनने का एलान किया है। उन्होंने रविवार को काली पगड़ी पहनने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि सरकार नशे पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है इसलिए मुख्यमंत्री मान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ढिल्लों शनिवार को मानसा में परविंदर सिंह झोटा को न्याय दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि न्याय मिलने तक काली पगड़ियां और काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया करें।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक युवा के साथ जो हुआ, उसने पंजाबियों को झकझोर कर रख दिया है। जो नौजवान पंजाब की जवानी को नशे से बचाने की लड़ाई लड़ रहा था, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सिर्फ परविंदर सिंह की हत्या नहीं, बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की भी हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि जब तक परिवार को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे पर रोक लगाने के बजाय नशे के खिलाफ उठने वाली आवाज को ही दबाने में लगी है।इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी काली पगड़ी पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि सरकार ने अभी तक झोटा को इंसाफ नहीं दिला पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed