फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Keshani Anand laid the foundation stone of rain water harvesting system in Beed Ghaggar

जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षा ने बीड़ घग्गर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की रखी आधारशिला

Sat, 02 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Keshani Anand laid the foundation stone of rain water harvesting system in Beed Ghaggar
पंचकूला। जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्ष केशनी आनंद अरोड़ा ने शुक्रवार को गांव बीड़ घग्गर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों और गांव के लोगों को जल संरक्षण की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि भूजल स्तर अगर इसी गति से नीचे जाता रहा तो हमारी आने वाली पीढ़ी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि कई जगह भूजल स्तर 20-20 मीटर नीचे जा रहा है। इस कारण आने वाले समय में पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हम जो हरा-भरा हरियाणा की बात करते थे, आज भूजल स्तर गिरने से वहां की हरियाली भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें आवश्यकता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल और अध्यापकों को संबोधित करते कहा कि वे स्कूलों में बच्चों को सिखाएं कि कैसे थोड़ा-थोड़ा पानी प्रयोग करके पानी को बचाया जा सकता है। एनसीईआरटी की किताब के एक अध्याय का जिक्र कर उन्होंने कहा कि शॉवर से स्नान करने की बजाय बाल्टी से स्नान करने पर 82 लीटर पानी बचता है। इसी प्रकार रनिंग वाटर से कपड़े धोने की बजाय बाल्टी में कपड़े धोने से 80 लीटर पानी की बचत की जा सकती है। उन्होंने चेन्नई के एक गांव का जिक्र कर कहा कि वहां लोग पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह हमें तय करना है कि हम अपने प्रदेश में चेन्नई जैसे हालात चाहते हैं या नहीं। इस मौके पर जिला रोटरी क्लब के जिला गवर्नर वीपी काल्टा, रोटरी क्लब के प्रधान संजय, काउंसलर राकेश कुमार, सचिव अनुपम जैन, प्रोजेक्ट चेयर अशोक पुरी, डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस सलील देवबाली सहित काफी संख्या में ग्रामीण व स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed