फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kejriwal will blow the election bugle from the land of Mahabharata

महाभारत की धरती से केजरीवाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will blow the election bugle from the land of Mahabharata
चंडीगढ़। पंजाब में सत्ता संभालने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी पूरे प्रदेश में अपनी पकड़ बढ़ाने और संगठन मजबूत करने में जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने अरविंद केजरीवाल 29 मई को हरियाणा आ रहे हैं। वह महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री के निशाने पर प्रदेश सरकार तो रहेगी ही वह मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहेंगे। केजरीवाल के दौरे से पहले भाजपा भी सक्रिय हो गई है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। आप की तरफ से रैली को सफल बनाने की कमान राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने संभाल रखी है। वह पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। आप की ओर से सरकार के अनेक फैसलों पर रोजाना कटाक्ष किए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अपराध, बिजली इत्यादि मुद्दों को लेकर आप सरकार से रोजाना सवाल पूछती है।
विज्ञापन

गुप्ता का कहना है कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकारी स्कूल शिक्षकों को तरस रहे हैं। बिजली संकट को हल करने में सरकार के पसीने छूट गए। आप की कुरुक्षेत्र रैली को फेल करने की कोशिश हो रही है। अन्य दलों ने भी 29 मई को प्रदेश में अपनी रैलियां रखी हैं, लेकिन केजरीवाल को सुनने जनता जरूर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता जवाहर यादव ने केजरीवाल की दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज-कल हरियाणा में दिल्ली की तरह रोजगार देने की बातें कर रहे हैं। हकीकत यह है कि 7 साल के कार्यकाल में केजरीवाल सरकार ने केवल 440 स्थायी सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए हैं, जबकि हरियाणा की मनोहर सरकार ने 87225 युवाओं को स्थायी रोजगार दिया है। यह आंकड़े आरटीआई से लिए गए हैं। कोई भी उनसे इन्हें हासिल कर सकता है। प्रदेश की जनता दिल्ली सरकार की हकीकत को जानती है। केजरीवाल हरियाणा को पंजाब से एसवाईएल का पानी दिला दें, तो मान जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed