{"_id":"5f26fd548ebc3e63c62b7d28","slug":"kejriwal-should-pay-attention-to-delhi-s-law-and-order-captain-panchkula-news-pkl383450035","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब: केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग, कैप्टन की दो टूक- दिल्ली पर ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब: केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग, कैप्टन की दो टूक- दिल्ली पर ध्यान दें
Mon, 03 Aug 2020 12:31 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरदिंर सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली/जहरीली शराब के कारण घटी दुखद घटना की सीबीआई जांच करवाने के संबंध में अरविंद केजरीवाल की मांग पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल अपने काम से काम रखें। उन्होंने केजरीवाल को पंजाब में औंधे मुंह गिर चुकी आम आदमी पार्टी को फिर से पैरों पर खड़ा करने के लिए इस दुखद मामले पर राजनीतिक रोटियां न सेंकने को भी कहा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्विटर पर टिप्पणी की थी कि पंजाब में शराब से मौत मामले की जांच सीबीआई को दे देना चाहिए। इस पर कैप्टन ने केजरीवाल से कहा कि बहुत से लोगों की जानें चली गईं और आप इस दुखद घटना से राजनीतिक लाभ कमाना चाहते हो? क्या आपको कोई शर्म-हया है? आप दिल्ली की कानून व्यवस्था पर ध्यान दीजिए, जहां अपराधी और गैंगस्टर बेखौफ होकर वहां की गलियों में दनदनाते घूमते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस द्वारा बीते कुछ महीनों के दौरान अवैध शराब का कोई भी केस हल नहीं किया गया संबंधी दिल्ली के सीएम के दावे को गलत बताते हुए अमरिंदर ने कहा कि आप नेता को कुछ भी बोलने से पहले तथ्य जांच लेने चाहिए। गत 22 अप्रैल को खन्ना में अवैध शराब की एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किए जाने का हवाला देते हुए कैप्टन ने बताया कि आठ दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सात अन्य भगोड़ों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। एक अन्य मामले में पटियाला जिले में अवैध शराब की डिस्टिलरी चलाने के पीछे दो सरगना को 22 मई और 13 जून को इसी साल गिरफ्तार किया गया और 10 जुलाई को अदालत में चालान पेश किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में हुए हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। केजरीवाल ने कहा कि अवैध शराब के कारण पंजाब में जानमाल का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार को ऐसे माफिया पर अंकुश लगाने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए क्योंकि पिछले कुछ माह से अवैध शराब के मामलों में स्थानीय पुलिस समाधान नहीं ढूंढ सकी है।