फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kejriwal came under attack from opposition parties, Sidhu also got angry

विपक्षी दलों के निशाने पर आए केजरीवाल, सिद्धू भी भड़के

Mon, 12 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal came under attack from opposition parties, Sidhu also got angry
चंडीगढ़। पंजाब के थर्मल प्लांटों को बंद करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका ने सूबे के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं ने याचिका पर कहा है कि पंजाब में आप बिजली को लेकर सियासत करना चाहती है।
विज्ञापन

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में महंगी बिजली बड़ा मुद्दा बना हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब केजरीवाल सरकार के दिल्ली में प्रदूषण का हवाला देकर पंजाब के थर्मल प्लांट बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद एक बार फिर सियासी दलों के निशाने पर अरविंद केजरीवाल आ गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के महासचिव तरुण चुग ने कहा कि केजरीवाल दोहरे चरित्र के व्यक्ति हैं। एक ओर वह मुफ्त बिजली का वादा कर रहे हैं और फिर प्लांट बंद कराने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों की पंजाब में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक साजिश के तहत यह याचिका दाखिल की है। उन्होंने आप के पंजाब नेताओं से सवाल किया कि केजरीवाल की इस साजिश में क्या उनकी सहमति है। उन्होंने इस मामले में नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है।

पंजाब की लाइफ लाइन बंद कराना चाहती है दिल्ली सरकार: सिद्धू
पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली सरकार की थर्मल प्लांट बंद कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर दिल्ली सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि थर्मल प्लांट पंजाब की लाइफ लाइन हैं। दिल्ली की सरकार इस लाइफ लाइन को ही बंद करना चाहती है। केजरीवाल चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में पंजाबियों को असहाय छोड़ दिया जाए। साथ ही केजरीवाल चाहते हैं कि इस धान के सीजन में किसान बुआई नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed