फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Keep a close watch on the law and order situation, the CM directed the CP and SSP.

Panchkula News: कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नजर रखें, सीएम ने सीपी और एसएसपी को दिए निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 06:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल प्रशासन से तालमेल और पीड़ितों को मुआवजा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Keep a close watch on the law and order situation, the CM directed the CP and SSP.

विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और सीनियर पुलिस कप्तानों (एसएसपी) को राज्य भर में कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
सीपी और एसएसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए सिविल प्रशासन में अपने सहयोगियों अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। बाढ़ के दौरान असली नुकसान नुकसान झेलने वाले पीड़ितों को जरूर मुआवजा मिले। मान ने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू तालमेल की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों तक जरूरी सहायता सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बहाली के कदम उठाने की वकालत की। अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल लिहाज न बरतने की नीति दोहराते हुए मान ने अधिकारियों को पंजाब भर में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की कोशिशें तेज करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स के लाजवाब योगदान को इतिहास में सुनहरे अक्षरों से याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed