फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Karthik Baggan murder case: Dalit society united for justice

कार्तिक बग्गन हत्याकांड : इंसाफ के लिए एकजुट हुआ दलित समाज

Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Karthik Baggan murder case: Dalit society united for justice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सुंदर नगर चौक में बाइक सवारों ने शनिवार रात गोलियां मारकर घाटी मोहल्ला इलाका निवासी कार्तिक बग्गन की हत्या कर दी थी। कार्तिक के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को दलित समाज के पदाधिकारियों ने मीटिंग की। सभी ने मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि उन्हें सख्त सजा मिल सके।
वहीं, हत्याकांड के पांचवें दिन भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर रही। उधर, अस्पताल में उपचाराधीन कार्तिक बग्गन के दोस्त मोहन की हालत में कुछ सुधार है। पांचवें दिन भी कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। पुलिस के पदाधिकारी दलित समाज के पदाधिकारियों के जरिये कार्तिक के परिवार को पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार करवाने के लिए मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

घाटी मोहल्ला स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में हुई बैठक में दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, अश्वनी सहोता, चौधरी यशपाल व दीपू घई के साथ साथ भावाधस के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed