{"_id":"62e047338f229d12bb2c5c88","slug":"kargil-martyrs-remembered-vis-speaker-dc-and-others-paid-tribute-pkl-office-news-pkl457745178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों को किया याद, विस स्पीकर, डीसी समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों को किया याद, विस स्पीकर, डीसी समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल में शहीद वीर जवानों को याद किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने शहीदों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में आज ही के दिन देश के वीर योद्धाओं ने कारगिल की चोटी पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल ऑपरेशन के दौरान देश के 527 वीर जवान शहीद हुए जबकि हजारों की संख्या में जख्मी हुए थे। उन्होंने कहा कि कड़कती ठंड में हमारे वीर सैनिकों ने जिस साहस का परिचय दिया वह अद्वितीय है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक के नवीनीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक के प्रवेश द्वार पर एक विशाल डिजिटल स्क्रीन लगाया जाएगा। इसमें वीर शहीदों के नामों के साथ राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को दर्शाया जाएगा।
जिला सैनिक बोर्ड पंचकूला शहीद स्मारक के साथ लगती खाली जमीन पर म्यूजियम बनाने की संभावनाएं तलाशे और इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करवाकर भेजे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक बड़े हॉल की व्यवस्था भी की जानी चाहिए ताकि वे यहां कार्यक्रम आयोेजित कर सकें और एक साथ बैठ सकें। इस अवसर पर कर्नल केजी सिंह, शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता कुलबंश आर्या, माता उषा रोहिला, लेफ्टिनेंट जर्नल सेज पाल, ब्रिगेडियर सुभाषचंद्र दांगी, ब्रिगेडियर किरण, कैप्टन वेद प्रकाश, जिला सैनिक बोर्ड पंचकूला के सचिव कर्नल नरेश, जिला राज्य सैनिक बोर्ड के उपनिपदेशक नीरज शर्मा, एसीपी ममता सौदा व सुरेंद्र सिंह यादव, पार्षद हरेंद्र मलिक, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री योगेंद्र शर्मा, डीपी सोनी व डीपी सिंघल, लीली बावा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।