फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kanungo, who made two spotting reports, suspended

Panchkula News: निशानदेही की दो रिपोर्ट बनाने वाला कानूनगो निलंबित

Thu, 11 Jul 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Kanungo, who made two spotting reports, suspended
एनहांसमेंट की पेमेंट जारी करने में देरी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक में निशानदेही पर दो रिपोर्ट बनाने वाले कानूनगो को निलंबित करने के साथ तीन मामलों में एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में 19 शिकायतें रखी गईं। अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे।
सुनवाई के दौरान गांव माजरी जट्टा निवासी जसबीर सिंह और कुलविंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने नाजायज कब्जा करके निर्माण किया है। इस मामले में पिछली बैठक के आदेश पर निशानदेही करने गए कानूनगो ने दो रिपोर्ट बनाकर दी है। इसमें एक में कब्जा और दूसरी में कब्जा नहीं होने की जानकारी दी गई है। एक ही निशानदेही की दो रिपोर्ट बनाने के मामले में मंत्री कंवरपाल ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पिंजौर निवासी सुमन धीमान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल को बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उसकी 412.5 गज जगह को अधिग्रहण किया था। जिसके अवार्ड की पेमेंट तो उन्हें दे दी गई थी, लेकिन एनहांसमेंट की पेमेंट के लिए उन्हें चक्कर काटने पड़े। विभाग के अधिकारी करीब दो साल से कार्यालय का चक्कर लगवाते रहे। उसके बाद उन्हें पैसा नहीं दिया गया। बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाले बैठक से महज एक दिन पहले करीब 370 गज की पेमेंट दी गई है। वह भी समाधान शिविर में उपायुक्त के आदेश के बाद दिया गया। एनहांसमेंट की पेमेंट देने में देरी पर संज्ञान लेकर मंत्री ने तुरंत मामले में संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शेष पेमेंट के भुगतान के लिए विभाग को महज 15 दिन का समय देकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



पाकिस्तानी गए व्यक्तियों के नाम की जमीन की फर्जी तरीके से कराई रजिस्ट्री
चपेहर निवासी रणजीत सिंह और खलील अली ने शिकायत में बताया कि पाकिस्तान गए व्यक्तियों के नाम की गई 20 एकड़ से ज्यादा बंजर जमीन की नंबरदार, पटवारी, तत्कालीन तहसीलदार ने मिलकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई है। मंत्री कंवरपाल ने गांव चपेहर निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर उपायुक्त को एडीसी से एक सप्ताह में रिपोर्ट लेकर एफआईआर दर्ज करवाने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने पार्श्वनाथ राॅयल सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाश्र्वनाथ राॅयल सोसाइटी में 119 परिवार रह रहे हैं। अलाॅटियों द्वारा बिल्डर को पूरी राशि का भुगतान करने पर भी कब्जे का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करवाया है। ही उन्हें न ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। बिल्डर ने इस सोसाइटी को बनाने के लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली है।



31 लाख रुपये के बजट की डिमांड, जल्द लगेगा टेंडर
कंवरपाल ने सेक्टर-19 निवासी जयप्रकाश की शिकायत पर एडीसी के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर जांच के बाद एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही काम को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सेक्टर-19 में ओवरब्रिज का निर्माण करवाया गया। अभी भी काम अधूरा पड़ा है। पुल की जगह के कुछ हिस्से में बने पार्क की ग्रिल व अन्य सामान गायब है। रेलवे लाइन क्राॅसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। विभाग के एक्सईएन ने कहा कि सभी कामों को 10 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। रेलवे क्राॅसिंग के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था करने के लिए 31 लाख रुपये के बजट की डिमांड की गई है, जल्द ही इसके टेंडर लगाए जाएंगे।


एसआईटी गठित करने के निर्देश
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अमरावती एनक्लेव निवासी अमरीश कुमार की शिकायत पर पुलिस विभाग को जांच के लिए एसआईटी का गठन करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि फर्म द्वारा लीज डीड प्रस्तुत किया गया। जिस पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उपरोक्त मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई गई।


शपथ पत्र लेकर नक्शा पास करने के आदेश
मंत्री कंवरपाल ने सेक्टर 18 निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को अलाॅट किए गए बूथ का नक्शा पास करने के लिए निर्देश दिए गए। शिकायत में बताया कि 2016 में नीलामी के दौरान एक बूथ अलाॅट हुआ था। जुलाई 2017 के केस पर फरवरी 2020 में पारित हुए आदेशों के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उन्होंने प्रार्थी से शपथ पत्र लेकर नक्शा पास करने के आदेश दिए। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने गांव भैंरों की सेर निवासी नवीन शर्मा की शिकायत पर निशानदेही करवाकर अवैध कब्जा को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आपकी शिकायत पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। आप सरकार की जमीन को बचाने का कार्य कर रहें हैं। शिकायत में नवीन शर्मा ने बताया कि करोड़ों रूपये कीमत की जगह पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया हुआ है।


जांच कमेटी का गठन किया
कंवरपाल ने पिंजौर निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया। जो निशानदेही के बाद अवैध कब्जे को हटवाने का काम करेगी। शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर 2021 नगर परिषद कालका के पोर्टल पर दो आवासीय भवनों का प्लान प्रस्तुत किया था, लेकिन बार-बार संपर्क के बाद भी स्वीकृति प्रदान नहीं की गई। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने एडवोकेट सिद्धार्थ राणा की शिकायत पर नगर निगम और एनएचएआई को रामगढ़ में सीवर के कार्य को 10 में दुरूस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, पुलिस आयुक्त हिमाद्रि कौशिक सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed