फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kanhaiya Mittal reached the corporation office and said - Cleanliness of Panchkula is commendable

Panchkula News: निगम दफ्तर में पहुंचे कन्हैया मित्तल बोले- पंचकूला की स्वच्छता काबिले तारीफ

Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Mittal reached the corporation office and said - Cleanliness of Panchkula is commendable
ब्रांड एंबेसडर कन्हैया कुमार व अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। स्वच्छ पंचकूला अभियान के तहत नगर निगम के ब्रांड एंबेस्डर कन्हैया मित्तल शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने उनका स्वागत किया। कन्हैया मित्तल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचकूला की स्वच्छता काबिले तारीफ है। अब केवल लोगों को जागरूक करना है कि आप भी सफाई रखें और पड़ोसी को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मैंने गुजारिश की है कि सबसे साफ गली और घर को अवॉर्ड शुरू करें। इससे लोग स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल ने कहा कि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए एक स्लोगन और गीत बनाया जाएगा। चंडीगढ़ के मुकाबले पंचकूला के लोग मुझे ज्यादा जागरूक नजर आ रहे हैं। अधिकारी महीने में एक बार कुर्सी छोड़कर सड़कों पर उतरें ताकि लोगों को मिलकर उन्हें संदेश दें कि सफाई के साथ जागरुकता भी जरूरी है। गांवों एवं कॉलोनियों में जाकर सफाई करना बहुत जरूरी है। सेक्टरों में लोग साधन संपन्न हैं। वह डस्टबिन खरीद सकते हैं लेकिन गांवों एवं कॉलोनियों में महिलाओं और बच्चों को समझाना है कि सफाई कितनी जरूरी है। बच्चों को एक ऐसी किट दी जाए जिससे वह समझ जाएं कि कूड़े को डस्टबिन में ही डालें। बहुत सारे लोग जागरूक हैं लेकिन उन्हें जानकारी ही नहीं है कि सर्वेक्षण का वोट देना कहां हैं।
विज्ञापन

मित्तल ने कहा कि चंडीगढ़ 66 नंबर पर था वह 12 नंबर पर आ गया तो पंचकूला को भी टॉप 50 में लाकर रहेंगे। हमारी सफाई अच्छी है लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी है। इस कारण हमारे नंबर कम आते हैं। इस मौके पर पंचकूला नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह लाठर, संयुक्त आयुक्त ममता शर्मा, उप निगम आयुक्त दीपक सुरा, पार्षद जय कौशिक, संदीप सोही, अक्षयदीप चौधरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवॉर्ड की संख्या हो जाएगी दोगुनी
महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि हम पहले भी अवॉर्ड देते हैं लेकिन अब उनकी संख्या दोगुनी कर दी जाएगी। पंचकूला को टॉप 25 में लाने की कोशिश है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम पूरा जोरों पर है। 100 गाड़ियां घरों से कूड़ा इकट्ठा कर रही हैं। पंचकूला के झुरीवाला गारबेज का आरडीएफ सोनीपत के पावर प्लांट में भेज रहे हैं। इसके चलते हमारे नंबरों में इजाफा होगा। लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं कि गीले और सूखे कूड़े को अलग कर रहे हैं। पिछले साल डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन नहीं हो रहा था। इस कारण नंबर कट गए हैं। सर्वेक्षण एक जनवरी से पहले शुरू हो जाएगा और उसके बाद तेजी से काम करेंगे। गली, कोठी, पार्क, स्कूल, अस्पतालों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed