फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kangana should give proof of rape in farmers movement, otherwise resign from the post of MP: Jeevan Jyot Kaur

किसान आंदोलन में दुष्कर्म का सबूत दें कंगना, नहीं तो सांसद पद से इस्तीफा दें: जीवन ज्योत कौर

Tue, 03 Sep 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Kangana should give proof of rape in farmers movement, otherwise resign from the post of MP: Jeevan Jyot Kaur
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक जीवन ज्योत कौर ने भाजपा सांसद कंगना रणौत पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि अपने बयान के अनुसार कंगना किसान आंदोलन के दौरान हुए दुष्कर्म का सबूत दें, नहीं तो सांसद पद से इस्तीफा दें। चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पार्टी के महिला विंग प्रधान प्रीति मल्होत्रा के साथ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जीवन ज्योत कौर ने कहा कि कंगना जानबूझकर पंजाब के किसानों और महिलाओं को बदनाम करने वाला बयान देती हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं का दुष्कर्म होता था, मेरे पास उसका सबूत है। अगर कंगना के पास सबूत है तो पेश करना चाहिए। अगर नहीं है तो अपने घटिया बयान के लिए पंजाब के किसानों व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और सांसद पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

जीवन ज्योत ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी कंगना के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करें। वह बताएं कि वे पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़े हैं या अपनी पार्टी की सांसद कंगना रणौत के साथ। अगर किसानों के साथ खड़े हैं तो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष कंगना का मुद्दा उठाएं और उसे पार्टी से बाहर निकालने की मांग करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ कंगना ही नहीं पूरी भाजपा ही पंजाब के खिलाफ काम करती है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, वह लगातार पंजाब को नीचा दिखाने का काम करती है।
विज्ञापन

आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर कंगना की निंदा करनी चाहिए और पार्टी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए। अगर कोई अपनी फिल्म चलाने के लिए ऐसी ओछी बातें करता है तो पंजाबी होने के नाते हरजीत ग्रेवाल को पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना की टिप्पणी पर पंजाब भाजपा नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की बात
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने मंडी सांसद कंगना रणौत की किसानों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद तुरंत अपनी पार्टी आलाकमान से बात की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से फोन पर बात की है। ग्रेवाल ने कहा कि पहली बात यह है कि सिर्फ सांसद बन जाने से कोई नेता नहीं बन जाता। पार्टी की विचारधारा से जुड़ना एक दिन में नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed