फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka-Shimla Railway Society celebrated World Heritage Day

कालका-शिमला रेलवे सोसाइटी ने मनाया विश्व विरासत दिवस

Tue, 19 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla Railway Society celebrated World Heritage Day
कालका। अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी ने ‘विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे (केएसआर) के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी के एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, क्विज, निबंध लेखन जैसी कई प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद कालका-शिमला रेलवे के कर्मचारियों में विद्यार्थियों को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष फोटो प्रदर्शनी की यात्रा करवाई। रेलवे विभाग ने विद्यार्थियों को हेरिटेज वॉक भी करवाई। इसमें सीडीओ अमरजीत ने 120 वर्ष से अधिक पुरानी रेलवे की कार्यपद्धति और कालपूर्जों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही कालका-शिमला रेलवे की समृद्ध विरासत से भी अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आईईसी यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट ने इसे विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। इसमें विद्यार्थियों ने रेलवे की विशाल विरासत के बारे में जाना और प्रदर्शनी देखी। बता दें कि आईईसी यूनिवर्सिटी और कालका-शिमला रेलवे सोसायटी ने हाल ही में साइकिल रैली का भी सफल आयोजन किया था जिसे लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed