फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka-Shimla rail traffic disrupted by landslide; 107 passengers safely evacuated.

Panchkula News: भूस्खलन से कालका-शिमला रेल यातायात प्रभावित, 107 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Mon, 06 Jul 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla rail traffic disrupted by landslide; 107 passengers safely evacuated.
केथलीघाट-कानों रेलखंड पर पहाड़ी खिसकने से बाधित हुई रेल सेवा, रेलवे ने बसों से कालका पहुंचाए यात्री
विज्ञापन

केथलीघाट-कानों रेलखंड पर शनिवार दोपहर हुई हिल स्लिप, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस को सुरक्षित केथलीघाट स्टेशन लौटाया गया
तीन बसों से 97 यात्रियों को कालका पहुंचाया गया, रेलवे ने भोजन, पेयजल और आगे की यात्रा की व्यवस्था की

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला रेलखंड पर शनिवार दोपहर हुई हिल स्लिप के कारण रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया। रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित ट्रेन में सवार सभी 107 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था की।
उत्तर रेलवे के अनुसार, शनिवार दोपहर 3:41 बजे केथलीघाट-कानों रेलखंड के किलोमीटर संख्या 68/13 पर पहाड़ी खिसकने की घटना हुई। इसके चलते रेल यातायात बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी संख्या 52452 शिमला-कालका शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस को सुरक्षित रूप से केथलीघाट स्टेशन वापस लाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने टीटीई और दूरभाष के माध्यम से यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन

यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए केथलीघाट स्टेशन पर तीन बसों की व्यवस्था की गई। रात 10:24 बजे बसों के माध्यम से 97 यात्रियों को कालका के लिए रवाना किया गया। कालका स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को आगे की यात्रा में परेशानी न हो, इसके लिए गाड़ी संख्या 13052 कालका-हावड़ा मेल का प्रस्थान 60 मिनट विलंबित किया गया। रात करीब 12:30 बजे कालका पहुंचे यात्रियों को सुरक्षित हावड़ा मेल में बैठाया गया।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, संवाद और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने यात्रियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए हुई असुविधा पर खेद जताया। साथ ही कहा कि प्रभावित रेलखंड की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed