फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka MLA Shakti Rani Sharma will take the salute of the Republic Day Parade

Panchkula News: गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेंगी कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा

Sun, 26 Jan 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kalka MLA Shakti Rani Sharma will take the salute of the Republic Day Parade
पंचकूला। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में किया जाएगा। यहां परेड की सलामी कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा लेंगी। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ वे पुलिस, आईटीबीपी व अन्य टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली विद्यार्थी पीटी और डंबल शो का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमें पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्राएं गुलाबी सरारा..., पंजाबी जूती..., हरियाणवी वेलकम, फ्यूजन डांस प्रस्तुत करेंगीं। इसके उपरांत सार्थक माॅडल स्कूल सेक्टर-12ए की छात्राएं पड़ोसी राज्य का प्रसिद्ध पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति देंगीं। यूनियन इंटरनेशनल स्कूल पिंजौर की छात्राएं देश रंगीला..., मिले सूर मेरा तुम्हारा..., वंदे मातरम की एक्शन डांस के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। पंचकूला की डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed