फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalka Gandhi Chowk's most expensive liquor store sold for Rs 7 crore

Panchkula News: कालका गांधी चौक का शराब का ठेका सबसे महंगा सात करोड़ में बिका

Sat, 08 Jun 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Kalka Gandhi Chowk's most expensive liquor store sold for Rs 7 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एक्साइज विभाग ने नई आबकारी नीति के तहत शराब के ठेकों की ऑनलाइन बोली लगाई। बोली में 19 शराब के ठेकों में से चार ठेकों की बोली लगी। इसमें कालका गांधी काॅलोनी, पिंजौर यादविंद्रा गार्डन, पंचकूला सेक्टर-1 सूरज थिएटर के समीप और मौली के शराब के ठेके की बोली लगी। सबसे महंगा कालका के शराब ठेके की कीमत सात करोड़ रुपये लगी। इसका आरक्षित मूल्य 6.97 करोड़ था। उसकी बोली 7 करोड़ 1 हजार रुपये लगी।
सबसे कम पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन के शराब के ठेके की लगी। बोली 3.18 करोड़ रुपये लगी। उसका आरक्षित मूल्य 3.17 करोड़ रुपये था। इसके अलावा सेक्टर-1 सूरज थिएटर के समीप शराब के ठेके की बोली 5.57 करोड़ लगी। डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड के मुताबिक आरक्षित मूल्य से बढ़े हुए पैसों का अंतर मात्र दो हजार रुपये का है। आरक्षित मूल्य 5,57,56,752 था, बोली प्राइस 5,57,58,000 लगी। इसके अलावा मौली गांव में लगे शराब के ठेके का आरक्षित मूल्य 4,02,90,942 रुपये था, उसकी बोली 4,02,91,000 रुपये लगी। एक्साइज विभाग के मुताबिक 19 ठेकों में से बचे 15 ठेकों की नीलामी को लेकर विभाग योजना बना रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा राजस्व मिल सके।
विज्ञापन



30 मई को 19 की लगी थी बाेली
30 मई को 39 ठेकों में से 19 की बोली लगी थी। बोली के दौरान सेक्टर-15 का ठेका सबसे महंगा बिका था। इसका आरक्षित 8.98 करोड़ था। इसकी बोली 9.51 करोड़ रुपये लगी। जिले में बीड़ घग्गर का ठेका सबसे सस्ता बिका था। इसके लिए 3.07 करोड़ रुपये की बाेली लगी, आरक्षित मूल्य 2.99 करोड़ रुपये था। 19 शराब की ठेकों की नीलामी से 114.59 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हुआ है। 2024-25 में 107.38 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य के मुकाबले 114.59 करोड़ रुपये की बोली लगी। इसमें आरक्षित मूल्य से 6.71 फीसदी इजाफा हुआ जो कि पिछले साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed