फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kaku, the prime accused in the Alif Laila Club firing, arrested.

Panchkula News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग का मुख्य आरोपी काकू गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kaku, the prime accused in the Alif Laila Club firing, arrested.
खरड़ से दबोचा, जिगाना पिस्टल, आठ कारतूस और एक्सयूवी-500 बरामद; हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ
विज्ञापन

तीन आरोपी पहले से छह दिन के पुलिस रिमांड पर, चारों से वारदात की पूरी योजना और हथियारों के स्रोत को लेकर पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में 13 सितंबर की देर रात हुई फायरिंग के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-2 ने मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में पंजाब के खरड़ से आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार, क्लब के अंदर फायरिंग करने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू ही था। आरोपी फिरोजपुर जिले का रहने वाला है।
पुलिस इस मामले में लखबीर सिंह उर्फ लक्की, गुरप्रीत और करनजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं और छह दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं, मुख्य आरोपी काकू को भी अदालत में पेश करने के बाद छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जिगाना पिस्टल और आठ कारतूस बरामद
पुलिस ने रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई एक्सयूवी-500 गाड़ी बरामद की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियारों की सप्लाई और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार, फायरिंग की वारदात को मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे क्लब में चली थी गोली
13 सितंबर की देर रात करीब एक बजे सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मामले में थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि विवाद के दौरान क्लब के अंदर फायरिंग की गई और इसके बाद आरोपी वाहन से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों से हथियार कहां से मिले, हथियार सप्लाई करने वाले कौन लोग हैं और वारदात की पूरी योजना में कौन-कौन शामिल था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed