{"_id":"6167406feae86c30740ad77f","slug":"junior-and-youth-wushu-competition-panchkula-wushu-team-won-seven-gold-medals-pkl-office-news-pkl4299465172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर एवं यूथ वुशू प्रतियोगिता : पंचकूला वुशू टीम ने जीते सात स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर एवं यूथ वुशू प्रतियोगिता : पंचकूला वुशू टीम ने जीते सात स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ओलंपिक भवन में 11 से 12 अक्तूबर को जूनियर एवं यूथ वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला के 9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंचकूला के 6 खिलाड़ियों ने स्वर्ण 7 स्वर्ण पदक सहित 13 पदक पर कब्जा किया।
इसमें विजनेश के तीन स्वर्ण एक सिल्वर पदक, रंजन ने दो स्वर्ण और दो सिल्वर पदक, सौम्या के दो स्वर्ण व एक सिल्वर पदक, अमन के एक गोल्ड, निशांत के सिल्वर, तनिश के ब्रांज पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 4 खिलाड़ियों अगामी राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। ये सभी पदक विजेता ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित वुशू ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी हैं और विभागीय कोच अभिलाष सक्सेना से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मेडल वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे आईएएस जगदीप सिंह ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान चंडीगढ़ वुशू एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शुदर्शन कुमार, नवीन डीएजी, हरियाणा जिला वुशू संघ अध्यक्ष राम मेहर, सचिव कुलदीप खोखर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला खेल अधिकारी राजिंदर गुप्ता ने आने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।