फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JJP submitted a memorandum to the Additional Deputy Commissioner in the name of CM and Power Minister against the increase in electricity rates

Panchkula News: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ जजपा ने सीएम और बिजली मंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
JJP submitted a memorandum to the Additional Deputy Commissioner in the name of CM and Power Minister against the increase in electricity rates
पंचकूला। पंचकूला में बढ़ाई गई बिजली दरों के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जजपा) जिला पंचकूला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में जिला सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला निशा यादव को मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। ओपी सिहाग एवं पार्टी प्रवक्ता सुरेश पाठक ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि जिला पंचकूला में बिजली दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए, इससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। और मध्यमवर्गीय एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

ओपी सिहाग ने कहा कि बिजली दरों को वापस नहीं लिया तो पार्टी जिले की आम जनता के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों, विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए को साथ लेकर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन शुरू करने के बारे में रूपरेखा तैयार करेगी। इस अवसर पर पार्षद राजेश निषाद, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, सतबीर धनखड़, सुरिन्दर चड्डा, दीपक चौधरी , हनी सिंह ईश्वर सिंहमार आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed