फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP's National Executive declared, Deputy Chief Minister Dushyant Chautala becomes Senior National Vice President

हरियाणा: जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sun, 23 Aug 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
JJP's National Executive declared, Deputy Chief Minister Dushyant Chautala becomes Senior National Vice President
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

जननायक जनता पार्टी ( जजपा) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. केसी बांगड़ हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं।

विज्ञापन


जजपा ने हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में गुरुग्राम निवासी अनंत राम तंवर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेलूराम जोगी, राव कंवर सिंह कलवाड़ी, बहन फूलवती, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। दलबीर सिंह धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed