फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jewelry theft .. case registered after seven months, police kept avoiding registering case in the name of jurisdiction

गहने चोरी.. सात महीने बाद हुआ केस दर्ज, अधिकार क्षेत्र के नाम पर केस दर्ज करने से बचती रही पुलिस

Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelry theft .. case registered after seven months, police kept avoiding registering case in the name of jurisdiction
पिंजौर। हरियाणा रोडवेज की बस से गहने चोरी होने के मामले में सीमा विवाद के चलते करीब 7 महीने बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली ने बताया कि वह बतौर शिक्षक नई दिल्ली नगर परिषद के स्कूल में कार्यरत हैं। उसका पैतृक स्थान प्रीतम कॉलोनी मढ़ावाला है। नवंबर महीने में वह अपने घर प्रीतम कॉलोनी मढ़ावाला से दिल्ली वापस जा रहा था और उसकी ट्रेन की रिजर्वेशन चंडीगढ़ से थी।
परंतु किसान आंदोलन के कारण चंडीगढ़ से ट्रेन रद्द होने के चलते उसने अंबाला से ट्रेन पकड़ने के लिए बस का सहारा लिया। उसके बैग के भीतर पर्स में करीब 7 लाख के गहने रखे थे। उसने बैग बस के बोनट के समीप रख दिया। इसके बाद करीब 10 बजे अंबाला बस स्टैंड उतरकर अंबाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचकर पता चला कि गहने चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

झेलनी पड़ी मानसिक पीड़ा
शिकायतकर्ता ने आला पुलिस अधिकारियों को उसके साथ हुई वारदात की शिकायत में बताया कि घटना के बाद वह अंबाला और पिंजौर पुलिस स्टेशन गया परंतु अधिकार क्षेत्र के नाम पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने से बचती रही। एक तो उसे करीब 7 लाख का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर मानसिक, शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायतकर्ता ने आला अधिकारियों से मांग की कि उक्त मामले में उसके कीमती सामान की बरामदगी करवाई जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed