{"_id":"674e1b04f25acda04c0684d7","slug":"jewelery-worth-lakhs-and-cash-worth-rs-16-thousand-stolen-by-opening-the-lock-of-a-locked-house-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-117534-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद लोगों ने जताया रोष, जांच अधिकारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद लोगों ने जताया रोष, जांच अधिकारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
एसीपी से बात करते मृतक के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सड़क हादसे में घायल युवक धनवीत की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत के बाद के परिजनों और शहरवासियों ने सोमवार को पुलिस कार्रवाई के विरोध में रोष प्रकट कर नाराजगी जताई है। नाराज लोगोें ने नारेबाजी कर आरोपी को जल्द पकड़ने और जांच अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की। एसीपी कालका जोगिंद्र शर्मा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी को लाइनहाजिर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार रात को कालका में हुए सड़क हादसे में घायल की रविवार को मौत हो गई थी। मृतक कालका अप्पर मोहल्ला आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं सोमवार शाम को एंबुलेंस में मृतक का शव कालका पहुंचने की जैसे ही सूचना मृतक के दोस्तों को मिली तो सभी एसीपी कार्यालय के पास जुटना शुरू हो गए। शाम करीब साढ़े-6 बजे एंबुलेंस कालका एसीपी कार्यालय के बाहर पहुंच गई, इस दौरान एसीपी आफिस के बाहर परिजनों सहित मौके पर मौजूद लोगो ने मामले में जांच अधिकरी राकेश पर कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रोष व्यक्त किया।
जांच अधिकारी पर लगाए आरोप
मृतक धनवीत के पड़ोसी सन्नी और भाई अवनीत सिंह ने आरोप लगाकर कहा कि घटना में जांच अधिकारी राकेश का व्यवहार ठीक नही था। पीजीआई पहुंचने के बाद भी जांच अधिकारी का बर्ताव सही नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को भी जांच अधिकारी नशे में था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने आईओ को बुलवा उसका मेडिकल करवाने की भी बात कही। मृतक के दोस्त सन्नी ने बताया कि एसीपी ने अपनी एक टीम उनके साथ भेजी जोकि घटनास्थल के समीप से फुटेज निकलवाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जांच अधिकारी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसीपी ने मामले को लेकर मंगलवार सुबह साढ़े नाै बजे बुलवाया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को कालका एसडीएच के शवगृह भिजवाया गया है।
विज्ञापन
मामले में जांच अधिकारी बदल दिया है। जिस भी गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है उसकी पहचान की जाएगी। पहले वाले जांच अधिकारी राकेश को लाइन हाजिर कर दिया है। उस पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। - जोगिन्द्र शर्मा, एसीपी कालका।