{"_id":"6128f1e68ebc3ea75b22431c","slug":"jeweler-looted-on-pistol-point-panchkula-news-pkl4247651100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को पिस्तौल दिखाकर लूटा ज्वेलरी शो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर को पिस्तौल दिखाकर लूटा ज्वेलरी शो रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पांच नकाबपोश लुटेरों ने शुक्रवार की शाम ज्वेलर के शो रूम से पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपये के जेवरात और सवा लाख रुपये नकदी लूट ली। दो लुटेरों के पास पिस्तौल थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर फरार हो गए।
ज्वेलर से लूट की वारदात का पता चलते ही एडीसीपी संदीप मलिक, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा, एएसआइ गुरजीत सिंह मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर लुटेरे उसमें दिखाई दिए। एडीसीपी संदीप कुमार ने वारदात के बाद शहर में नाकाबंदी करवा दी। जिससे लुटेरे शहर से बाहर न निकल सकें।
दुकानदार विशु ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर उनका लाल चंद नाम से ज्वेलरी शो रूम है। शुक्रवार को वह दुकान पर काम कर रहे थे। एकदम से दो बाइकों पर पांच नकाबपोश उनकी दुकान में जबरदस्ती घुस आए। दो लुटेरों ने उनके ऊपर पिस्तौल तान दी और जमीन पर बैठा दिया। तीन लुटेरों ने बक्सों से सोने के जेवर निकाल अपने बैग में भर लिए। इसके बाद लुटेरों ने उनसे तिजोरी खुलवाई और वहां रखे सोने के गहने और सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली। दुकान मालिक ने बताया कि लुटेरे उनके शो रूम से करीब तीस लाख के जेवरात और सवा लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।