फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JBT will have inter-district transfers before normal

जेबीटी के सामान्य से पहले अंतरजिला तबादले होंगे

Fri, 16 Sep 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
JBT will have inter-district transfers before normal
चंडीगढ़। हरियाणा में जेबीटी के सामान्य से पहले अंतरजिला तबादले होंगे। 2017 में नियुक्त शिक्षकों को स्थायी जिलों के आवंटन के बाद सामान्य तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी। अगले सप्ताह तक प्राथमिक शिक्षकों के सर्विस प्रोफाइल को दुरुस्त करने का विकल्प जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह ने वीरवार को यह आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष हरीओम राठी के नेतृत्व में जेबीटी की समस्याओं को लेकर मिले प्रतिनिधिमंडल ने एक ही परिसर में स्थित विद्यालयों को मर्ज करने का विरोध किया। निदेशक ने कहा कि स्वतंत्र प्राथमिक विद्यालयों में मुख्य शिक्षक का पद सृजित कर स्वीकृत किया जाएगा। मुख्य शिक्षक को पूर्ण अधिकार दिए जाएंगे। स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत आटे की सप्लाई को बंद करने पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य मुद्दा तबादला प्रक्रिया शुरू करवाने का रहा। निदेशक ने कहा कि अन्य मांगों पर बातचीत के लिए जल्दी ही संगठन को बुलाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक वीरेंद्र रुहिल, राजपाल कालड़ा, जगमेंदर, रमेश सिवाच,अशोक कुमार, आशीष फोगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed