फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Janta Ki Rasoi completes 8 years, lakhs of people have eaten their fill of food for Rs. 10

Panchkula News: जनता की रसोई के 8 वर्ष पूरे, लाखों की संख्या में लोगों ने 10 रुपये में खाया पेटभर खाना

Fri, 30 May 2025 09:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Janta Ki Rasoi completes 8 years, lakhs of people have eaten their fill of food for Rs. 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा के गुरु हरगोबिंद नगर में चल रही जनता की रसोई के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश की ओर से जनता की रसोई में अरदास करवाई गई। इस दौरान रसोई में सैंकड़ों लोगों ने खाना खाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए उठाए गए कदम जनता के उन पर विश्वास के फलस्वरूप हमेशा सफल रहे हैं। इसके लिए वह हमेशा जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज जनता की रसोई का लाभ सैंकड़ों लोग उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जनता की रसोई लोगों की रसोई है। उन्होंने जनता की रसोई के 8 वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि शुरू से ही जनता की सेवा करना उनके परिवार का मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्य करने में खुशी होती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा हलका होशियारपुर के सभी लोग उनका परिवार है। इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला, अवतार सिंह मंडल, राज कुमार गुप्ता, रीना खोसला, परमजीत सिंह चाचोकी, सुरजीत जीता पांडवा, बीराराम बलजोत, कुलविंदर सिंह किंदा, जसविंदर कौर, राजिंदर कौर डाबरी, वीवा के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed