{"_id":"683dd5e5a661031c08089738","slug":"jail-minister-should-take-care-of-jails-and-look-into-the-condition-of-prisoners-prof-chawla-panchkula-news-c-59-1-asr1001-112502-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मंत्री जेलों की सुध लें, कैदियों की हालत को देखे : प्रो. चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल मंत्री जेलों की सुध लें, कैदियों की हालत को देखे : प्रो. चावला
Mon, 02 Jun 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब के जेल मंत्री जेल घरों की सुध ले। जेलों में कैदियों को ठूंसा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध नाम से धड़ाधड़ लोगों को गिरफ्तार करती जा रही है। सुखबीर बादल के समय में भी ऐसा ही हुआ था। उस समय कुछ अधिकारियों ने विश्वास में लेकर मुझे बताया था कि उन्हें लक्ष्य दिए गए हैं कि कितने नशेड़ी या नशा बेचने वाले पकड़ने हैं। अब नाकों पर पुलिस कर्मियों को टारगेट दिए गए हैं।
प्रो. चावला ने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि इस युद्ध में 13 हजार से ज्यादा नशा बेचने वाले गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ नशा खाने वाले भी किए होंगे। कुछ जो इनके दलाल हैं वे भी पकड़े होंगे। कुल मिलाकर एक महीने में पंद्रह हजार से ज्यादा नशों के अपराधी पकड़े। उनको भी उन जेलों में रखना है जिसके लिए बार बार यह दुहाई दी जाती है कि जेलों में स्थान कम है और बहुत बड़ी संख्या में कैदी जेलों में ठूंस ठूंस कर भरे हैं।