फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jagjot Singh Lali appointed by the Central Government as Deputy Solicitor General of India

जगजोत सिंह लाली को केंद्र सरकार ने नियुक्ति किया डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया

Thu, 20 Oct 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jagjot Singh Lali appointed by the Central Government as Deputy Solicitor General of India
चंडीगढ़। एडवोकेट जगजोत सिंह लाली को केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पैरवी के लिए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के तौर पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर नियुक्त होने के बाद जगजोत सिंह लाली पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के लिए पैरवी करेंगे। जगजोत सिंह लाली 18 साल से हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। 2016-17 में वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए थे। इस समय वह चंडीगढ़ के एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल सहित केंद्र सरकार के सीनियर पैनल काउंसिल के तौर पर भी कार्य कर रहे थे। जगजोत सिंह लाली ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर की डिग्री हासिल की थी और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ करने के बाद 2004 से हाईकोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed