फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ITBP became the overall winner of the band competition

Panchkula News: आईटीबीपी बनी बैंड प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता

Sun, 05 Mar 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
ITBP became the overall winner of the band competition
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी बैंड ओवरऑल विजेता रहा। पुरुष पाइप बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आईटीबीपी एवं महाराष्ट्र (संयुक्त) की टीम ने प्रथम, उड़ीसा की टीम ने द्वितीय स्थान और सीआरपीएफ टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्रास बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाराष्ट्र की टीम ने प्रथम, आईटीबीपी की टीम ने द्वितीय और उड़ीसा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पाइप बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की टीम प्रथम, बीएसएफ की टीम द्वितीय और आईटीबीपी की टीम तीसरे स्थान पर रही। बिगुल प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम प्रथम, सीआरपीएफ की टीम दूसरे और महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष पाइप बैंड में निरीक्षक दिवाकर प्रसाद, आईटीबीपी को बेस्ट कंडक्टर, ब्रास बैंड में उप निरीक्षक नरेेंद्र, राजस्थान को बेस्ट कंडक्टर एवं महिला पाइप बैंड में आईटीबीपी की मीना कुमारी को बेस्ट कंडक्टर घोषित किया गया। मुख्य अतिथि बनवारी लाल पुरोहित ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि रहे। यह प्रतियोगिता आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित की गई। पांच दिवसीय अखिल भारतीय बैंड प्रतियोगिता में 14 राज्य, तीन केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस और छह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 23 टीमों के कुल 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 114 महिलाएं भी शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में पहली बार महिला टीम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed