फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Issue challan to those who drive drunk, jump red light, or drive rashly

Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव, रेड लाइट जंप, रैश ड्राइविंग करने वालों के काटें चालान

Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Issue challan to those who drive drunk, jump red light, or drive rashly
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किए कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एसीपी सुरेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि माजरी चौक, ओल्ड पंचकूला रोड पर ट्रैफिक की मूवमेंट पर नजर रखने और महीने के आखिर तक पीसीआर लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रेड लाइट जंप, नशा करके गाड़ी चलाने वाले लोगों के चालान करने के निर्देश दिए ताकि इन लोगों की वजह से अन्य लोगों का बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पीएमडीए को आईटीबीपी से आगे एनएच पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस व पीएमडीए के अधिकारियों को लाइट जांचने के निर्देश दिए। पंचकूला डीसी मोनिका गुप्ता ने पीएमडीए को ब्लैक स्पाॅट, ब्लिंकिंग लाइट का कार्य अपने संबंधित क्षेत्र में 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम को सेक्टर-14, गर्ल्स कालेज में रंबल स्ट्रीप्स लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका गुप्ता ने बैठक में सूरज थिएटर के पास सड़क पर काफी मात्रा में मलबा पड़ा होने से आवागमन में परेशानी व दुर्घटना बढ़ने की आंशका को देखते हुए मामले में नगर निगम को संबंधित ठेकेदार का तुरंत चालान करने के निर्देश दिए। डीसी ने एसडीएम कालका संयम गर्ग को रेलवे रोड पर पड़े मलबे का संबंधित ठेकेदार काे चेक कर चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed